Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-28 04:48 GMT
हाईलाइट
  • जम्मू में दो संदिग्ध लोगों ने एक सिविल व्हीकल को रोकने की कोशिश की
  • ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका
  • इसके बाद वहां गोलीबारी हुई

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बटोटे इलाके में शनिवार सुबह संदिग्धों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हो गई जिसके बाद से सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू के बटोटे में शनिवार सुबह 7.30 बजे जम्मू में दो संदिग्ध लोगों ने एक सिविल व्हीकल को रोकने की कोशिश की। हालांकि ड्राइवर ने सतर्कता दिखाई और वाहन नहीं रोका। तुरंत उसने आर्मी की क्विक रेस्पॉन्स टीम को इसकी जानकारी भी दी।

 

इसके बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे। वहां गोलीबारी भी हुई। बताया जा रहा है कि, आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने और जवान के घायल होने की खबर नहीं है। 2 से 3 आतंकियों के इलाके में छुपे होने की आशंका है। फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

 

Tags:    

Similar News