कर्नाटक : मुख्यमंत्री ने अमूल्या का नक्सली संबंध बताया, पिता ने इनकार किया

कर्नाटक : मुख्यमंत्री ने अमूल्या का नक्सली संबंध बताया, पिता ने इनकार किया

IANS News
Update: 2020-02-21 16:00 GMT
कर्नाटक : मुख्यमंत्री ने अमूल्या का नक्सली संबंध बताया, पिता ने इनकार किया
हाईलाइट
  • कर्नाटक : मुख्यमंत्री ने अमूल्या का नक्सली संबंध बताया
  • पिता ने इनकार किया

मैसूरु, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरू में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली अमूल्या लियोन की निंदा करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कॉलेज की छात्रा का नक्सलियों से संबंध है।

हालांकि, अमूल्या लियोन के पिता ओसवाल्ड नरोन्हा ने इस आरोप से इनकार किया और इस बारे में जांच के लिए कहा।

येदियुरप्पा ने मैसुरु में कहा, राज्य पुलिस की जांच में अमूल्या का नक्सलियों के साथ संबंध साबित हुआ है, उसे दंडित किया जाएगा और उसके पीछे के लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह घटना (पाकिस्तान समर्थक नारे लगाना) राज्य में शांति और सद्भाव बिगाड़ने की साजिश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार को हुई इस सीएए विरोधी रैली के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई फेडरेशन ने सीएए, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर व राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर विरोधी रैली का बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में आयोजन किया था।

Tags:    

Similar News