अयप्पा के दर्शन करने पहुंची 11 महिलाओं को नहीं मिला मंदिर में प्रवेश, वापस कैंप पहुंचीं

अयप्पा के दर्शन करने पहुंची 11 महिलाओं को नहीं मिला मंदिर में प्रवेश, वापस कैंप पहुंचीं

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-23 04:08 GMT
अयप्पा के दर्शन करने पहुंची 11 महिलाओं को नहीं मिला मंदिर में प्रवेश, वापस कैंप पहुंचीं
हाईलाइट
  • समूह में अलग-अलग राज्यों की महिलाएं
  • सीएम को चिट्ठी लिखकर मांगी थी सुरक्षा
  • सुबह से ही मंदिर परिस में तनाव का माहौल

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल के सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंची 11 महिलाओं को नहीं मिला मंदिर में प्रवेश। मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे श्रद्धालुओं के विरोध के चलते नहीं कर सकीं दर्शन। पुलिस ने सभी महिलाओं को कड़ी सुरक्षा के साथ पंपा बेस कैंप पहुंचाया। बता दें कि यह महिलाएं चैन्नई के संगठन मनिथि की तरफ से पहुंची थी। महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर मंदिर का माहौल सुबह से ही तनावपूर्ण बना हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर पहले से ही पुलिस प्रशासन वहां मौजूद था। मंदिर में मौजूद अयप्पा समर्थक 50 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे थे।


इससे पहले इन महिलाओं ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा देने की मांग भी की थी। चिट्ठी ने महिलाओं में मंदिर जाने के लिए अनुमति देने और उचित सुरक्षा देने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि महिलाओं के इस समूह में अलग-अलग राज्यों की महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने मंदिर जाने से पहले के सभी रिवाजों का पालन किया है। सभी महिलाएं मंदिर में जाने के लिए व्रत भी कर रही हैं।

 

 

 

Similar News