तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

ANI Agency
Update: 2019-07-28 04:00 GMT
तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
हाईलाइट
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अफ्रीकी देशों बेनिन
  • गाम्बिया और गिनी की सात दिवसीय यात्रा पर रवाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति कोविंद बेनिन, द गाम्बिया और गिनी की आधिकारिक सात दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं। इन तीनों पश्चिमी अफ्रीकी देशों की किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा होगी। 

भारत के राष्ट्रपति के तीसरे वर्ष में यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है। राष्ट्रपति कोविंद की यह यात्रा अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करेगी। राष्ट्रपति व्यापार, निवेश और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए मेजबान देशों के नेतृत्व के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह गिनी और गाम्बिया के नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे।

यह भारत से तीन पश्चिमी अफ्रीकी देशों की अब तक की सबसे उच्च-स्तरीय यात्रा होगी। राष्ट्रपति के साथ एमएसएमई, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री, प्रताप चंद्र सारंगी और संसद सदस्य दिलीप घोष भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति कोविंद रविवार दोपहर बेनिन के दक्षिणी तट के सबसे बड़े बंदरगाह शहर कोट्टोनो में पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि, वहां राष्ट्रपति बेनिन के राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद वो पोर्टो नोवो की यात्रा करेंगे। बेनिन द्वारा भारत के लिए विस्तारित एक विशेष सम्मान में, राष्ट्रपति कोविंद पोर्टो नोवो में नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे। बेनिन के राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद के सम्मान में भोज की मेजबानी करेंगे।

राष्ट्रपति कोविंद द गाम्बिया के लिए प्रस्थान करने से पहले 30 जुलाई को कोटोनोउ में उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे।

द गाम्बिया की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति 31 जुलाई को राजधानी बंजुल में द गाम्बिया के राष्ट्रपति अदामा बैरो के साथ प्रतिनिधिमंडल वार्ता करेंगे। बंजुल में नेशनल असेंबली बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स भारत द्वारा विस्तारित लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत निर्मित पश्चिम अफ्रीका की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। गैम्बिया के राष्ट्रपति भारतीय राष्ट्रपति के सम्मान में भोज की मेजबानी करेंगे।

यात्रा के अन्य तत्वों में महात्मा गांधी और खादी पर प्रदर्शनियों का उद्घाटन और भारतीय समुदाय का स्वागत शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद 1 अगस्त को गिनी के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति कोविंद 1 अगस्त को गिनी की राजधानी कॉनक्री पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत रिपब्लिक ऑफ गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे करेंगे और उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वहां राष्ट्रपति 2 अगस्त को राष्ट्रपति कोंडे के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

 

Tags:    

Similar News