कांग्रेस ने जारी की सातवीं लिस्ट, राज बब्बर की सीट बदली

कांग्रेस ने जारी की सातवीं लिस्ट, राज बब्बर की सीट बदली

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-23 03:32 GMT

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने लिस्ट में कुल 35 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। लिस्ट में उत्तरप्रदेश पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर की सीट बदल गई है। राज बब्बर को मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार बनाया गया है। मुरादाबाद से बब्बर की जगह कवि इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दिया गया है। 

कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस ने मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी को तेलंगाना की खमम सीट से टिकट दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को पार्टी ने जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।  

 

 

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। 

 

 

Tags:    

Similar News