महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवारा, शिंदे गृह और पाटिल वित्त विभाग संभालेंगे

महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवारा, शिंदे गृह और पाटिल वित्त विभाग संभालेंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-12 15:06 GMT
महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवारा, शिंदे गृह और पाटिल वित्त विभाग संभालेंगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में गुरवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। शिवसेना के एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री होंगे, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के जयंत पाटिल वित्त मंत्रालय संभालेंगे। कांग्रेस के हिस्से में ऊर्जा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं वाल विकास मंत्रालय आया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखा है। बता दें कि सरकार गठन के करीब तीन हफ्तों बाद विभागों का बंटवारा किया गया है।

शिवसेना
शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे को गृह, शहरी विकास, वन, पर्यावरण, जल आपूर्ति, सिंचाई, पर्यटन, पीडब्लूडी और संसदीय कार्य दिया गया है। जबकि सुभाष देसाई को उद्योग और खनन, उच्चा और तकनीकी शिक्षा, स्पोर्ट्स और युवा विकास, कृषि, रोजगार गारंटी, परिवहन और माराठी भाषा मंत्रालय दिया गया है।

एनसीपी
एनसीपी नेता छगन भुजबल के जिम्मे ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सामाजिक न्याय, एक्साइज और एफडीए है। जयंत पाटिल को वित्त, योजना, हाउसिंग, कोऑपरेटिव और मार्केटिंग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय मिला है।

कांग्रेस
कांग्रेस नेता बाला साहब थोराट को राजस्व, बिजली, मेडिकल शिक्षा, स्कूल शिक्षा, पशुपालन, डेयरी विकास और फिशरीज दिया गया है। नितिन राउत को एमएसआरडीसी, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, राहत और पुनर्वास और ओबीसी मंत्रालय शामिल है।

28 नवंबर को ली थी शपथ
बता दें कि तीनों पार्टियों के गठबंधन को "महाराष्ट्र विकास अघाड़ी" नाम दिया गया है। तीनों दलों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद यह तय किया गया था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे। मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में शपथ ली थी।

ठाकरे के साथ 6 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई थी। इनमें शिवसेना के कोटे से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, NCP के कोटे से जयंत पाटिल और छगन भुजबल, कांग्रेस के कोटे से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं।

Tags:    

Similar News