महाराष्‍ट्र के अहमदनगर में पार्सल ब्लास्ट, दो लोग गंभीर, जांच में जुटी NIA

महाराष्‍ट्र के अहमदनगर में पार्सल ब्लास्ट, दो लोग गंभीर, जांच में जुटी NIA

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-21 04:37 GMT
महाराष्‍ट्र के अहमदनगर में पार्सल ब्लास्ट, दो लोग गंभीर, जांच में जुटी NIA

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पार्सल में हुए धमाके में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है। यह धमाका शहर के बीचों-बीच मालीवाड़ा इलाके की एक कूरियर कंपनी में हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं। कोतवाली पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ATS और NIA भी मामले की जांच कर रही है।

 

पार्सल में स्‍पीकर बॉक्‍स रखा था

इस धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि पार्सल के अंदर पाइप में सफेद पाउडर भी पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस पार्सल में स्‍पीकर बॉक्‍स रखा हुआ था जिसे पुणे भेजा जाना था।

 

पिछले साल भी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष यानी आईएमएफ के मुख्यालय में पार्सल धमाके में एक महिला घायल हो गई थी। बताया गया था कि उस पार्सल में बम था और वह आईएमएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया था।  
 

Similar News