अब गर्भवती महिलाओं को भी लग सकेगी कोविड-19 की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने NTAGI की सिफारिशों का माना

अब गर्भवती महिलाओं को भी लग सकेगी कोविड-19 की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने NTAGI की सिफारिशों का माना

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-02 13:06 GMT
अब गर्भवती महिलाओं को भी लग सकेगी कोविड-19 की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने NTAGI की सिफारिशों का माना
हाईलाइट
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की
  • NTAGI की सिफारिशों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया
  • भारत में गर्भवती महिलाएं लगवा सकेंगी कोविड-19 की वैक्सीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में गर्भवती महिलाएं भी अब कोविड-19 की वैक्सीन लगवा सकेंगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) की सिफारिशों को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने स्वीकार कर लिया है। 

मंत्रालय ने कहा, "गर्भवती महिलाएं अब कोविन पर पंजीकरण करा सकती हैं या खुद को टीका लगवाने के लिए नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) में जा सकती हैं।" स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा, "गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइन, चिकित्सा अधिकारियों और एफएलडब्ल्यू के लिए परामर्श किट, और जनता के लिए आईईसी मटेरियल को इसके इम्मप्लीमेंटशन के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ शेयर किया गया है।"

गर्भवती महिला अगर वायरस से संक्रमित हो जाती है तो उनके स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ सकती है और भ्रूण भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में कोविड-19 की वैक्सीन इस रिस्क को कम कर सकती है। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डायरेक्टर-जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने बीते दिनों कहा था कि गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का टीका दिया जाना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए उपयोगी है।

ICMR के एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान गर्भवती और प्रसवोत्तर महिलाएं पहले की तुलना में अधिक गंभीर रूप से प्रभावित हुईं। इस वर्ष मामले में मृत्यु दर और सिम्पटोमैटिक केस काफी अधिक थे।

Tags:    

Similar News