प्रियंका ने चिट्ठी में CM योगी से किया निवेदन- यूपी में मुझे कम दी जाए सुरक्षा

प्रियंका ने चिट्ठी में CM योगी से किया निवेदन- यूपी में मुझे कम दी जाए सुरक्षा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-19 02:04 GMT
हाईलाइट
  • प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी
  • सीएम योगी से उनके दौरे के दौरान सुरक्षा कम करने की मांग की
  • सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा होने से प्रियंका गांधी हैं परेशान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने सीएम योगी से निवेदन किया कि उत्तर प्रदेश में उनके दौरे के दौरान सुरक्षा को जितना संभव हो कम रखा जाए ताकि इससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो। दरअसल जब प्रियंका अपनी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के दौरे पर आई थीं तो उनके साथ 22 गाड़ियों का काफिला था, इस वजह से जनता को बहुत परेशानी हुई थी। 

प्रियंका गांधी ने चिट्ठी में आगे लिखा, दूसरे राज्यों में मेरे दौरे के दौरान सिर्फ एक गाड़ी उनके साथ चलती है जिससे जनता को परेशानी नहीं होती। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा, यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा के इंतजाम की मैं हमेशा सराहना करती हूं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की वजह से जनता को होने वाली परेशानी से मैं बहुत दुखी हूं। जनता का सेवक होने के नाते मेरे कारण जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, दिल्ली में और अन्य राज्यों में भी मेरी सुरक्षा का इंतजाम है, जिसमें मात्र एक सुरक्षा वाहन मेरे साथ चलता है। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होती है। इस तरह से जनता को कोई परेशानी नहीं होती है। मेरे दौरे के दौरान हमेशा ट्रैफिक को रोका जाता है। जिससे जनता को बहुत दिक्कत होती है। मेरी समझ में इसकी कोई जरूरत नहीं है। इसमें जनता को बाधित करने के अलावा सरकार के संसाधनों का भी दुरुपयोग होता है। 

Tags:    

Similar News