5 स्‍टार होटल में दुशासन बना मैनेजर, महिला से छेड़खानी के बावजूद गिरफ्त से बाहर

5 स्‍टार होटल में दुशासन बना मैनेजर, महिला से छेड़खानी के बावजूद गिरफ्त से बाहर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-18 09:43 GMT
5 स्‍टार होटल में दुशासन बना मैनेजर, महिला से छेड़खानी के बावजूद गिरफ्त से बाहर

डिजिटल डेस्क,नई दिल्‍ली। यहांं के एयरोसिटी एरिया के एक 5 स्टार होटल के सिक्योरिटी मैनेजर ने गेस्ट रिलेशन में काम करने वाली एक महिला की साड़ी का पल्लू खींचकर उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला ने मैनेजर पवन दहिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन 17 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। होटल प्रबंंधन ने आरोपी के सााथ पीड़ित महिला को भी नौकरी से निकाल दिया है। उस लड़के को भी टर्मिनेट कर दिया गया, जिसने वारदात का सीसीटीवी निकाल कर पीड़ित महिला को दिया था।

महिला के पास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि मैनेजर उसकी साड़ी का पल्लू खींचने की कोशिश कर रहा है। वह उसके साथ छेड़खानी कर रहा है। उस वक़्त पवन दहिया का एक करीबी कर्मचारी भी उस कमरे में मौजूद था। 33 साल की पीड़ित महिला के मुताबिक वो एयरोसिटी के होटल प्राइड प्लाजा में पिछले 2 साल से गेस्ट रिलेशन सेक्शन में काम कर रही है। पिछले बहुत महीनों से पवन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे प्रेशर दे रहा था।

अगवा करने की कोशिश भी की

29 जुलाई को पवन का बर्थडे था, तो पवन ने उसे अपने रूम में बुलाया और उसकी साड़ी खींचने लगा। महिला के मुताबिक, उस समय पवन कह रहा था कि होटल में रूम में उसे उसके साथ ही रहना है। उसने क्रेडिट कार्ड निकालकर मनपसंद गिफ्ट दिलवाने की बात भी कही। इसी बीच पवन के कमरे में होटल का एक और कर्मचारी आ गया और मौका पाकर पीड़ित महिला कमरे से निकल गई। महिला के मुताबिक उस दिन उसकी शिफ्ट 2 बजे तक थी। जब वो घर जाने के लिए बाहर निकली तो पवन ने एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन तक उसे 2 बार कार में भी बिठाने की कोशिश की। महिला ने मेट्रो स्टेशन से ही अपने एचआर डिपार्टमेंट को फोन किया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई करवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि उसके बाद उसने पूरी आपबीती उसने अपने पति को बताई। पति के कहने पर उसने 1 अगस्त को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

Similar News