स्वरा भास्कर ने जिन 6 प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार, सभी हारे, लोगों ने किया ट्रोल

स्वरा भास्कर ने जिन 6 प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार, सभी हारे, लोगों ने किया ट्रोल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-23 16:39 GMT
स्वरा भास्कर ने जिन 6 प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार, सभी हारे, लोगों ने किया ट्रोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की नेतृत्व वाली NDA ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। इस जीत के बाद लोगों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल किया है। दरअसल इस साल चुनाव प्रचार में स्वरा भास्कर काफी एक्टिव नजर आई थीं। उन्होंने विपक्ष का हाथ थामते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के छह प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। इनमें से सभी प्रत्याशी हार गए हैं। इसके बाद लोगों ने स्वरा को खूब ट्रोल किया है। स्वरा ने भी ट्रोल का जवाब दिया है।

 

 

यूजर्स ने स्वरा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह सभी के लिए पनौती साबित हुईं। इससे अच्छा होता कि वह किसी के लिए वोट अपील नहीं करतीं। ट्रोल होने के बाद स्वरा भास्कर ने भी ट्रोलर्स पर हमला बोला है। ट्रोलर्स का जवाब देते हुए स्वरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर लिखा, 2019 के लोकसभा चुनाव केवल इस बात पर हुए कि आखिर स्वरा भास्कर किसके लिए कैंपेन कर रहीं हैं!!!! और हां वो 6 केंडिडेट थे... कम से कम किसी को ट्रोल करने से पहले अपने फैक्ट्स तो चेक कर लेते। 

स्वरा ने पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) कैंडिडेट आतिशी मार्लेना, भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, CPM उम्मीदवार अमरा राम, बेगुसराय सीट से CPI उम्मीदवार कन्हैया कुमार, AAP नेता राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय के लिए चुनाव प्रचार किया था। इनमें से सभी के सभी नेता चुनाव हार गए हैं। आतिशी मार्लेना करीब 3 लाख वोटों से हारीं हैं। वहीं दिग्विजय सिंह 2 लाख वोटों से हारे हैं। अमरा राम को 7 लाख वोटों से हार मिली है, जबकि लेफ्ट प्रत्याशी कन्हैया कुमार को करीब 4 लाख वोटों से हार मिली है। राघव चड्ढा 3 लाख और दिलीप पांडेय 5 लाख वोटों से हार गए हैं। 

Tags:    

Similar News