जुमलेबाजी की बौछार, छल-कपट व झूठ की बहार, यह है मोदी सरकार : तेजस्वी यादव

जुमलेबाजी की बौछार, छल-कपट व झूठ की बहार, यह है मोदी सरकार : तेजस्वी यादव

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-26 11:29 GMT
जुमलेबाजी की बौछार, छल-कपट व झूठ की बहार, यह है मोदी सरकार : तेजस्वी यादव

डिजिटल डेस्क, पटना। केन्द्र में मोदी सरकार ने आज (26 मई) अपने 4 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एक ओर जहां सत्ताधारी दल अपनी उपलब्धियां गिना रहा है। वहीं विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार की नाकामियां गिना रही हैं। देशभर में कहीं सरकार की कामयाबियों पर जश्न मन रहा है तो कई जगह विपक्षी दल पीएम मोदी के चार साल के कार्यकाल में जनता को हुई परेशानियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सब के बीच बिहार में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक कविता के माध्यम से मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने चार साल देश बेहाल और लास्ट ईयर ऑफ मोदी सरकार हैशटैग के साथ दो कविताएं ट्वीटर पर पोस्ट की हैं।

इन तंज भरी कविताओं में तेजस्वी लिखते हैं, "महंगाई अपरंपार..अर्थव्यवस्था का बँटाधार..महिलाओं का शोषण लगातार...लूटेरे देश से फ़रार..फ़ेल चौकीदार..एकता पर प्रहार..समाज में दरार..दलितों का तिरस्कार..लोकतंत्र किया तार-तार..सौतेला व्यवहार,आज़ादी लाचार..जनता की गुनाहगार..यह है 4 साल की अचार सरकार"
 


एक अन्य कविता में तेजस्वी लिखते हैं, "चार साल मोदी सरकार..सस्ता विकास महंगा प्रचार..नकली अहंकार तानाशाही व्यवहार..मीठे बोल,आस्तीन मे हथियार..ना रोटी ना रोज़गार..किसान, मज़दूर पर भूख की मार..जुमलेबाज़ी की बौछार..छल कपट व झूठ की बहार..पूँजीपतियों से प्यार..गरीबों पर अत्याचार.." 
 


गौरतलब है कि एनडीए सरकार के केन्द्र में काबिज होने के बाद से ही राजद सुप्रीमो लालू यादव का परिवार ED और IT विभाग के घेरे में रहा है। पिछले 2 सालों में ED और IT विभाग ने लालू परिवार के सदस्यों की संपत्तियों पर जमकर छापेमारी की है। इन सब से बौखलाकर राजद के नेता मोदी सरकार की आलोचना करते रहे हैं। लालू के बेटे तेजस्वी भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए केन्द्र की मोदी सरकार पर तंज कसते रहे हैं। 

Similar News