फिर मानवता शर्मसार 8 माह की गर्भवती महिला से 8 बार दरिंदगी

फिर मानवता शर्मसार 8 माह की गर्भवती महिला से 8 बार दरिंदगी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-03 10:11 GMT
फिर मानवता शर्मसार 8 माह की गर्भवती महिला से 8 बार दरिंदगी
हाईलाइट
  • गर्भवती महिला से रेप।
  • पती को कैद कर
  • महिला से दुष्कर्म किया।
  • महाराष्ट्र के सांगली जिले का माामला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में महिलाओं के साथ हो रही वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आरोपियों ने गर्भवती महिला के पति को कार में कैदकर 8 माह की इस गर्भवती महिला से 8 बार गैंगरेप किया। यह घटना 31 जुलाई की है,पीड़िता सतारा जिले के मान गांव की रहने वाली है। महिला अपने पति के साथ व्यवसाय के सिलसिले में तुरची फाटा गांव में रह रही थी।

होटल का काम कर रहे थे दंपति
पति-पत्नी ने यहां होटल का व्यवसाय शुरू किया था जिसके लिए उन्हें काम करने वाले लोगों की जरुरत थी। मामले में आरोपी गांव का युवक मुकुंद माने  को दंपती ने कर्मचारियों को लाने की जिम्मेदारी दी थी। आरोपी ने कर्मचारियों से मिलने महिला को तुरची फाटा गांव आने को कहा और बीस हजार रुपय भी एडवांस के तौर पर बुलवाए।

पति को कैद कर ,महिला से दुष्कर्म
आरोपी की बातों में आकर दंपती तुरुची फाटा पहुंचे गए। यहां आरोपियों ने दंपतीसे पैसे और गहने लूटे फिर पति के साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी मुकुंद माने ने अपने साथियों के साथ आठ माह की गर्भवती महिला के साथ कई बार गैंगरेप किया।

मुकदमा दर्ज
ज्यादती के दौरान पीड़ित दंपती ने कई बार मदद के लिए चिल्लाया लेकिन उनकी किसी ने नही सुनी। आखिर दंपती जैसे-तैसे तासगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर मुकुंद माने, जावेद खान, सागर और विनोद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Similar News