दिल्ली में आज लागू नहीं होगा ऑड-इवन सिस्टम, प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली सरकार ने लिया फैसला

दिल्ली में आज लागू नहीं होगा ऑड-इवन सिस्टम, प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली सरकार ने लिया फैसला

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-11 02:03 GMT

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरु नानक देवजी के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर जनता को राहत दी है। आज (मंगलवार) ऑड-इवन लागू नहीं होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिख समुदाय ने गुरु नानक देवजी की जयंती को ध्यान में रखते हुए सरकार से आग्रह किया था। जिसके बाद  नियम लागू नहीं होगा। बता दें कि दिल्ली में 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक ऑड-इवन सिस्टम लागू है। यह नियम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहता है। 

महिलाओं को छूट
महिलाओं को ऑड-इवन सिस्टम पर छूट दी गई है। कार में सफर कर रही अकेली महिला या बच्चे के साथ जा रही महिलाओं पर नियम लागू नहीं होगा। सरकार ने दोपहिया वाहनों को भी छूट दी है। वहीं रविवार 10 नवंबर को ये नियम लागू नहीं होगा। दूसरे राज्य के वाहन चालक अगर दिल्ली आते हैं तो उनपर भी नियम लागू होगा। 

चार हजार जुर्माना
केजरीवाल सरकार ऑड-इवन के चलते ऑफिसों के समय भी बदल दिए हैं। 20 विभाग सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। जबकि कुछ 10.30 से रात 7 बजे तक। वहीं नियम उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चार हजार जुर्माना वसूला जा रहा है। 
 

Tags:    

Similar News