NDA को झटका, RLSP अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मोदी मंत्री मंडल से दिया इस्तीफा

NDA को झटका, RLSP अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मोदी मंत्री मंडल से दिया इस्तीफा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-10 05:47 GMT
हाईलाइट
  • उपेन्द्र कुशवाहा ने मोदी मंत्री मंडल से दिया इस्तीफा
  • लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी से थे नाराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री और RLSP अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मोदी मंडल से इस्तीफा दे दिया है। NDA से अलग होने की वजह कुशवाहा का बीजेपी से नाराज होना है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और कुशवाहा के बीच मनमुटाव चल रहा था। कुशवाहा ने पहले ही सचेत कर दिया था कि 30 नंवबर तक सम्मान जनक फैसला नहीं हुआ तो हमारी पार्टी खुद फैसला लेगी। खबर है कि कुशवाहा अब बिहार के महागठबंधन का हिस्सा बन सकते है। इसके साथ ही दिल्ली में चल रही विपक्षी दल की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। बता दें कि कुशवाहा अमित शाह के प्रस्ताव से खुश नहीं थे। शाह ने उपेन्द्र की पार्टी के सामने कम सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था।  इस्तीफा देने से ठीक पहले कुशवाहा ने NDA की अहम बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया।

 

बता दें कि NDA की इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की ओर से उन्हें न्योता मिला था, पहले वे बैठक में शामिल होने पर विचार कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे बैठक में शामिल नहीं होंगे। कुशवाहा 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों को बंटवारे को लेकर भाजपा से नाराज चल रहे हैं। पिछले काफी वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कभी भी NDA छोड़कर बिहार के महागठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं। RLSP के दूसरे सांसद अरुण कुमार ने बीजेपी को समर्थन जारी रखने की बात की है। जहानाबाद से सांसद अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा से काफी वक्त पहले ही अपने रास्ते अलग कर लिए थे, लेकिन लोकसभा में वो बीजेपी को अपना समर्थन जारी रखेंगे। 

 

 

 

 

Similar News