आगरा जेल ने शुरू किया रेडियो स्टेशन, अब कैदी दिखा सकेंगे अपनी प्रतिभा

आगरा जेल ने शुरू किया रेडियो स्टेशन, अब कैदी दिखा सकेंगे अपनी प्रतिभा

ANI Agency
Update: 2019-08-01 01:00 GMT
आगरा जेल ने शुरू किया रेडियो स्टेशन, अब कैदी दिखा सकेंगे अपनी प्रतिभा
हाईलाइट
  • जेल अधिकारियों ने एक आंतरिक रेडियो स्टेशन शुरू किया है जो पूरी तरह से कैदियों द्वारा चलाया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश में आगरा जेल अपने कैदियों के सुधार के लिए एक नवीन विचार लेकर आई

डिजिटल डेस्क, आगरा। उत्तर प्रदेश की आगरा जेल अपने कैदियों के पुनर्वास और सुधार के लिए एक अनूठी पहल की है। जेल अधिकारियों ने बुधवार को एक आंतरिक रेडियो स्टेशन शुरू किया है जो पूरी तरह से कैदियों द्वारा चलाया जाएगा। यह रेडियो स्टेशन कैदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान करेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा, यह पुलिस प्रशासन द्वारा जेल में एक हंसमुख और शांतिपूर्ण माहौल बनाने का एक प्रयास है। कुमार ने कहा, रेडियो स्टेशन कैदियों के मनोरंजन का साधन होगा। यह एक कैदी द्वारा संचालित किया जाएगा। विशेष गीत अनुरोध, स्वास्थ्य कार्यक्रम और आध्यात्मिक गीत जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह उनके तनाव को कम करने में मदद करेगा। कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए सभी बैरकों में स्पीकर लगाए गए हैं। कुमार ने कहा, यह पहल कैदियों के दिमाग को नकारात्मकता से निकालने और सकारात्मक का रास्ता चुनने में मदद करने के लिए की गई है।

Tags:    

Similar News