उप्र : शौचालयों को सपा के रंग में रंगने पर भड़के सपाई

उप्र : शौचालयों को सपा के रंग में रंगने पर भड़के सपाई

IANS News
Update: 2020-10-29 09:01 GMT
उप्र : शौचालयों को सपा के रंग में रंगने पर भड़के सपाई
हाईलाइट
  • उप्र : शौचालयों को सपा के रंग में रंगने पर भड़के सपाई

लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोरखपुर के रेलवे अस्पताल में शौचालयों पर लाल और हरे रंग का पेंट कराए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोला है।

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शौचालयों की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, यह सत्ता में रहने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। यह लोकतंत्र पर एक धब्बा है। इसे बिना देरी किए बदला जाना चाहिए।

पार्टी एमएलसी सुनील साजन ने कहा कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के झंडे के रंगों का इस तरह इस्तेमाल करके अपमान करना घोर निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा, इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए और तुंरत रंग बदले जाने चाहिए।

एसडीजे-एसकेपी

Tags:    

Similar News