बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को दिया अंजाम, गाेली लगने से दो घायल

बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को दिया अंजाम, गाेली लगने से दो घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-28 02:52 GMT

डिजिटल डेस्क, हरदोई : उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है। दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हरदोई में कोतवाली देहात क्षेत्र के कुर्रिया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की वारदात के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद दो लोगों को गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

 

 


हरदोई डीएसपी विजय कुमार राणा ने बताया कि दो बदमाश अपाचे बाइक से आए और पानी पीने के बहाने पेट्रोल पंप के कलेक्शन रूम में दाखिल हुए। यहां उन्होंने बंदूक दिखाकर कैश लूट लिया। बाहर निकलते देख इन बदमाशों को वहां मौजूद दो ग्राहक कुर्रिया गांव के ही रमेश ( 50) और बटेश्वर ( 46) ने रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने इन पर फायर किया और फरार हो गए। इस दौरान रमेश और बटेश्वर को गोली लग गई। एक को कंधे में तो दूसरे को हाथ में गोली लगी। अस्पताल में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत ठीक है। सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाशों को पहचानने और गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

 

पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी आशीष मिश्रा के बताया कि मैनेजर अरविंद और कर्मचारी सरोज मौजूद थे। वो लोग कैश का मिलान कर घर जाने की तैयारी में थे। उसी समय एक बाइक पर दो बदमाश आए और कैबिन में घुस गए। कैबिन का शीशा बंद कर लिया, जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उन लोगों ने तमंचा निकाल लिया और कहा कि जो भी हो दे दो, नही तो गोली मार देंगे। जब बदमाश भाग रहे थे उसी समय कुर्रिया गांव के ही रमेश और बटेश्वर आ गए और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन  बदमाशों ने उनके पर गोली चला दी। बदमाश 41 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

 

 

 

 

Similar News