उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल सामान्य रहने के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल सामान्य रहने के आसार

IANS News
Update: 2019-11-02 06:00 GMT
उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल सामान्य रहने के आसार

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाके में सुबह से धूप निकली है। मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान लगाया है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, धूप निकलने के कारण फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। आने वाले दिनों में पूर्वांचल में ठंड का व्यापक असर होना शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश के जिलों में बादलों की सक्रियता बनी हुई है। अगर यह बादल और सक्रिय हुए तो पूर्वांचल तक पहुंच सकते हैं मगर बारिश जैसी स्थिति आने की संभावना कम ही है।

शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, आगरा का 18 डिग्री, फैजाबाद का 19 डिग्री, बहराइच का 17 डिग्री, मेरठ का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags:    

Similar News