बिहार: तारकिशोर और रेणु देवी भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता, दोनों डिप्टी सीएम की रेस में सबसे आगे

बिहार: तारकिशोर और रेणु देवी भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता, दोनों डिप्टी सीएम की रेस में सबसे आगे

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-15 15:23 GMT
बिहार: तारकिशोर और रेणु देवी भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता, दोनों डिप्टी सीएम की रेस में सबसे आगे

डिजिटल डेस्क, पटना। कटिहार से चार बार विधायक रहे तारकिशोर प्रसाद को रविवार को भाजपा विधानमंडल दल का नेता घोषित किया गया। पार्टी के इस कदम से यह संकेत भी मिलता है कि राज्य में उपमुख्यमंत्री पद के लिए चल रहे ऊहापोह के बीच तारकिशोर प्रसाद को यह जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।  इसके अलावा बेतिया से विधायक रेणु देवी को भाजपा विधानमंडल दल का उपनेता घोषित किया गया है। माना जा रहा है कि रेणु देवी को भी नीतीश कुमार नीत एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। राज्य में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार को है। बीजेपी स्पीकर भी अपना चाहती है। हालांकि तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने डिप्टी सीएम पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उनका कहा है कि केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। 

रविवार को हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रसाद को नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया। भाजपा बिहार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया, भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद और उपनेता चुने जाने पर रेणु देवी को बहुत-बहुत बधाई।  इस बैठक में रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह, भाजपा के राज्य प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और राज्य पार्टी प्रमुख संजय जायसवाल समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। यहां सुशील मोदी ने प्रसाद का नाम प्रस्तावित किया था।

बातचीत में रेणु देवी ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाऊंगी। पार्टी ने एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है। कार्यकर्ता को जहां लगा देंगे वहां काम करेंगे। रेणु देवी से डिप्टी सीएम पद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी कोई पत्ते नहीं खोले। उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ जानती नहीं है। वहीं, तारकिशोर प्रसाद ने भी डिप्टी सीएम पद पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी वो उसको निभाएंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में वो काम करेंगे।

नीतीश ने पेश किया दावा
बता दें कि रविवार को नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान से अकेले ही मिलने गए और अकेले ही सरकार बनाने का दावा पेश किया। जबकि 2005 से सुशील मोदी उनके साथ राज्यपाल से मिलने जाते रहे हैं और दोनों मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे थे। 

कार्यकर्ता का पद तो कोई नहीं छीन कता
इधर, सुशील मोदी ने तार किशोर को भाजपा विधान-मंडल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता। नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमति रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई!

Tags:    

Similar News