पहाड़ों के मुखिया धामी ने कहा जीते तो लाएंगे समान नागरिक संहिता

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 पहाड़ों के मुखिया धामी ने कहा जीते तो लाएंगे समान नागरिक संहिता

ANAND VANI
Update: 2022-02-12 07:39 GMT
हाईलाइट
  • यूनिफॉर्म सिविल कोड धामी का बड़ा दांव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी प्रचार के दौरान कहा जीते तो  यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे।  सीएम धामी के इस ऐलान को एक बड़ा दांव माना जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य के सभी नागरिकों के समान अधिकारों को बल मिलेगा, सीएम धामी ने कहा कि हर नागरिक चाहे वो किसी रिलीजन का हो सब के लिए एक समान कानून होगा जिससे सबको समान न्याय मिलेगा। 
धामी के मुताबिक यूनिफॉर्म सिविल कोड में  विवाह, तलाक, जमीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून होगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों। उन्होंने कहा राज्य में बनने वाली नई बीजेपी सरकार कानून के विशेषज्ञ न्यायविद, विभिन्न क्षेत्रों के सेवानिवृत्त जन, समाज के प्रबुद्धजनों की एक कमेटी बनाई जाएगी जो समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करेगी।  वैसे चुनावी माहौल मे हर पार्टी की ओर से तमाम वादे किए जा रहे है, ऐसे में सीएम धामी के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है।
 

 

 

 

Tags:    

Similar News