पार्टी की उपस्थिति को प्रभावी बनाने गृहमंत्री अमित शाह बने पन्ना प्रमुख

पार्टी की उपस्थिति को प्रभावी बनाने गृहमंत्री अमित शाह बने पन्ना प्रमुख

Manmohan Prajapati
Update: 2020-12-13 11:13 GMT
पार्टी की उपस्थिति को प्रभावी बनाने गृहमंत्री अमित शाह बने पन्ना प्रमुख

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) अपने पहले निर्वाचन क्षेत्र नारणपुरा विधानसभा में एक बूथ के पन्ना प्रमुख बने हैं। दरअसल गुजरात में बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को प्रभावी बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक संदेश देने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गांधीनगर से सांसद अमित शाह भी नारणपुरा के बूथ नंबर 38 में पेज नंबर 7 के अध्यक्ष बने हैं। वे इस बूथ के मतदाता भी हैं।

यहां बता दें कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने मजूरा विधानसभा के वार्ड नंबर 20 से बूथ नंबर 94 में पेज नंबर 36 के पेज प्रमुख बनकर इस अभियान की शुरूआत की थी।

पंजाब के डीआईजी लखमिंदर सिंह जाखड़ ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में दिया इस्तीफा

जिम्मेदारी संभाली 
इसके बाद अमित शाह ने भी पेज प्रमुख बनने का फैसला किया और एक पेज के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। ऐसा करने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह आया है। माना जा रहा है कि इससे पार्टी को आगामी एक दो महीनों में आने वाले महानगर पालिका चुनावों में और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।

अभियान में ये भी शामिल
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात में चलाए जा रहे इस अभियान में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी पेज प्रमुख बनकर अपनी जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने इसके लिए अपनी पेज कमेटी भी बनाई है। 

इस वार्ड की ली जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री रूपाणी ने राजकोट विधानसभा के वार्ड नंबर 10 के बूथ नंबर 2 के पेज नंबर 22 की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए उन्होंने अपनी पेज कमेटी भी बनाई है। वहीं डिप्टी सीएम नितिन पटेल महेसाणा के कडी विधानसभा सीट के कडी वार्ड के बूथ नंबर 121 के पेज नंबर 39 के पेज प्रमुख की जिम्मेदारी ली है।
 

Tags:    

Similar News