कुमारस्वामी किसी के साथ गठबंधन नहीं चाहते :एच.डी. देवगौड़ा

विधानसभा चुनाव 2023 कुमारस्वामी किसी के साथ गठबंधन नहीं चाहते :एच.डी. देवगौड़ा

ANAND VANI
Update: 2023-04-04 13:28 GMT
कुमारस्वामी किसी के साथ गठबंधन नहीं चाहते :एच.डी. देवगौड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले है। तमाम पार्टियां गठबंधन बनाने में जुटी है। लेकिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवगौड़ा ने चुनाव में किसी भी राजनैतिक दल से गठबंधन करने से साफ मना कर दिया है।  चुनाव के बाद भाजपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JD(S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवगौड़ा का कहना है कि कुमारस्वामी किसी के साथ गठबंधन नहीं चाहते हैं। 

कर्नाटक के लोगों का कुमारस्वामी को पूरा समर्थन है। रात के 1 बजे भी लोग कुमारस्वामी को सुनने के लिए उत्सुक हैं, ये मौजूदा स्थिति है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JD(S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवगौड़ा ने मीडिया को बताया कि कर्नाटक के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच एक सर्वे किसी एजेंसी द्वारा कराई गई है। सर्वे में एच.डी. कुमारस्वामी सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं।

कर्नाटक चुनाव पर कर्नाटक के पूर्व CM व JD(S) नेता एच.डी. कुमारस्वामी का गठबंधन को लेकर कहना है कि हम कर्नाटक में सरकार अपने बल पर लाना चाहते हैं क्योंकि हम पहले ही पंचरत्न योजना की घोषणा कर चुके हैं और अगर हम किसी और राष्ट्रीय दल के साथ गठबंधन कर सरकार बनाते हैं तो उन्हें पूरा करना बहुत मुश्किल होगा।

Tags:    

Similar News