राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का केंद्र अब मुंबई

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का केंद्र अब मुंबई

IANS News
Update: 2022-07-21 11:00 GMT
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का केंद्र अब मुंबई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का केंद्र बदल दिया गया है, अब उनका केंद्र भोपाल नहीं मुंबई होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का केंद्र भोपाल के स्थान पर अब मुंबई रहेगा।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का कैंप ऑफिस भोपाल में बनाया गया था और राज्य के संगठन को मजबूती देने के लिए वे यहां कार्यरत रहे। शिव प्रकाश लगातार संगठन और सरकार के बीच पुल की भूमिका निभाते रहे।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News