लखीमपुर खीरी घटना को लेकर शिवसेना ने वरूण गांधी का किया समर्थन

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी घटना को लेकर शिवसेना ने वरूण गांधी का किया समर्थन

Anupam Tiwari
Update: 2021-10-11 12:49 GMT
लखीमपुर खीरी घटना को लेकर शिवसेना ने वरूण गांधी का किया समर्थन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरूण गांधी किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी घटना को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखें हैं। अब वरूण गांधी को शिवसेना का भी साथ मिल गया है। आपको बता दें कि सोमवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में वरूण गांधी की तारीफ करते हुए यह पूछा कि इंदिरा गांधी के पोते का खून तो खौल उठा और उन्होंने अपना विचार उन्होंने अपना विचार व्यक्त किया लेकिन क्या दूसरे सांसदों के खून में बर्फ का ठंडा पानी बह रहा है?  शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि वरूण गांधी भी इंदिरा गांधी के पोते और संजय गांधी के पुत्र हैं, लखीमपुर खीरी घटना को देखकर उनका खून खौल उठा। बता दें कि शिवसेना ने आगे कहा कि किसानों की हत्या व उनके खून का सैलाब देखकर सत्ताधारी पक्ष के लोगों का खून ठंडा ही पड़ गया होगा तो देश को बचाने के लिए नया स्वतंत्रता आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा।

वरूण ने किसानों का किया था समर्थन

मुखपत्र सामना में कहा गया कि वरुण गांधी ने खुलकर किसानों के आंदोलन का पक्ष लिया। किसानों को कुचलकर मारने वाले गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसमें उन्होंने क्या गलत किया? वरुण गांधी साहस के साथ बोले। औरों का मन इस मुद्दे पर कम-से-कम अंदर-ही-अंदर व्यथित हो रहा होगा।

वरूण गांधी ने सीएम को लिखा था पत्र
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी कांड को लेकर भाजपा सांसद वरूण गांधी अपने ही पार्टी पर आक्रामक दिखे तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किए थे। यहां तक कि वरूण गांधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी घटना पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वरूण गांधी किसान आंदोलन से लेकर लखीमपुर घटना को लेकर हमेशा किसानों के पक्ष में खड़े दिखे और बीजेपी सरकार को ही घेरते मिले।

 

 

Tags:    

Similar News