चौथे चरण की सरोजनी नगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, टक्कर में सपा भाजपा, नतीजे बताएंगे किसकी होगी जय

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 चौथे चरण की सरोजनी नगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, टक्कर में सपा भाजपा, नतीजे बताएंगे किसकी होगी जय

ANAND VANI
Update: 2022-02-22 09:13 GMT
चौथे चरण की सरोजनी नगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, टक्कर में सपा भाजपा, नतीजे बताएंगे किसकी होगी जय
हाईलाइट
  • जातीय बैलेंस बना तो बीजेपी के लिए मुश्किल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में सरोजनी नगर विधानसभा सीट आती है।  यूपी के चौथे चुनावी रण में सरोजनीनगर विधानसभा सीट पर कल बुधवार को वोटिंग होने वाली है। इस बार इस सीट पर बीजेपी सपा बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को  मिल रहा है। समाजवादी पार्टी ने यहां से अभिषेक मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। दलों के बीच अब की बार कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सरोजनीनगर विस सीट पर करीब 50 प्रतिशत शहरी है और 50 फीसदी  हिस्सा ग्रामीण है। सरोजनीनगर की जनता का  मानना है कि सूबे में समस्याएं ही समस्याएं है। यहां कभी विकास नहीं हुआ। गढ़्डों में सड़क  नजर आती है ।

                                   

जातीय बैलेस बना तो बीजेपी के लिए सीट जीतना मुश्किल हो जाएगी।

                                  

यहां शहरी ग्रामीण के बाद दलित ओबीसी वोटरों की संख्या भारी तादात में है। लेकिन यहां से सवर्ण उम्मीदवार बार बार जीतते रहे है। क्योकि ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य की संख्या भी कम नहीं है। यहां हमेशा से सवर्ण ओबीसी,सवर्ण दलित,सवर्ण मुसलमान समीकरण बनते रहे है। 

                           


शुरूआती दौर में यह सीट कांग्रेस का गढ़ हुआ करती है जब दलित ओबीसी कांग्रेस का वोट हुआ करता था लेकिन सपा बसपा के आने के बाद यह सीट  जनता पार्टी और जनता दल के कब्जे में चली गई। कभी सीट पर सपा बसपा का भी  दबदबा रह चुका है। शहर बढ़ने के साथ साथ शहरवासियों की संख्या में इजाफा होने लगा और  बनते बिगड़ते जातीय समीकरण से बीजेपी भी बढ़त बनती चली गई

                           

                           

सपा प्रत्याशी यहां योगी सरकार के विकास हमलावर होकर, जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए सुनाई दिए। साल 2017 में सरोजनी नगर में कुल 37.31 प्रतिशत वोट पड़े।  मतदाताओं के बीच नए नए विकासी वादे कर अपने जीताने की अपील की। सपा प्रत्याशी अपने आठ साल की मेहनत के लिए रोते गाते हुए जीत के लिए रिश्ते की गुहार लगा रहे है। सपा  उम्मीदवार ने विकास के झूठे का बीजेपी पर आरोप लगााया।

सियासी गलियारों की सरोजनी नगर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट मानी जाती है, पिछले बार के 2017 के चुनावों में यहां से बीजेपी प्रत्याशी स्वाति सिंह ने जीत हासिल की थी, पारिवारिक विवाद के चलते इस बार योगी सरकार में मंत्री रही स्वाति सिंह का टिकट काट दिया था।  इस बार सरोजनी नगर के नतीजे किस दल के पाले में पड़ते है ये तो कल होने वाला मतदान और 10 मार्च के परिणाम ही त करेगे।  

 

 

 

 

Tags:    

Similar News