राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले पहले दिव्यांग एथलीट होंगे देवेंद्र झाझरिया

राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले पहले दिव्यांग एथलीट होंगे देवेंद्र झाझरिया

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-22 15:01 GMT
राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले पहले दिव्यांग एथलीट होंगे देवेंद्र झाझरिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और भारतीय एथलीट देवेंद्र झाझरिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एथलीट देवेंद्र झाझरिया पैरालंपिक खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं पिछले साल रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर भाला फेंक स्पर्धा में 12 साल बाद स्वर्ण पदक जीता था। झाझरिया ने इसी मुकाबले में अपना पहला स्वर्ण पदक 2004 एथेंस में आयोजित ओलंपिक खेलों में जीता था।

भारतीय हॉकी टीम ने सरदार की कप्तानी में 2014 एशियाई खेलों और 2007 एशियन कप में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही टीम ने हॉकी वर्ल्ड लीग 2015 में कांस्य पदक भी जीता था। हरियाणा के सिरसा जिला के रहने वाले इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को 2010 और 2011 में एफआईएच की 18 सदस्यीय ऑल स्टार टीम में भी सामिल किया गया था। साल 2006 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर की शुरुआत करने वाले हॉकी खिलाड़ी सरदार को 2012 में लंदन में आयोजित ओलंपिक खेलों में पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार जीएसएस वी प्रसाद (बैडमिंटन), आर गांधी (एथलेटिक्स), ब्रज भूषण मोहंती (मुक्केबाजी), हीरा नंद कटारिया (कबड्डी), पीए रैपल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी) और रोशन लाल (कुश्ती) को दिया जाएगा।

Similar News