अनुष्का विराट की कम्पलीट लव स्टोरी, 4 साल अफेयर फिर शादी

अनुष्का विराट की कम्पलीट लव स्टोरी, 4 साल अफेयर फिर शादी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-06 13:13 GMT
अनुष्का विराट की कम्पलीट लव स्टोरी, 4 साल अफेयर फिर शादी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उल्फत में खूबसूरती को करीने से सहेजने की कला जिसने सीख ली समझिए दुनिया के आधे झंझावत उसने पीछे छोड़ दिए। अपने आसपास नज़र दौड़ाएंगे तो शंख और सीपियों से सजी पुराने जमाने की प्रेमकथाएं सोई हुई मिलेंगी, और जरा करीब से उनमें झाकेंगे तो सहेजकर रखा गया इश्क। ...जिसकी हर सिलवट पर जिंदगी का खूबसूरत फलसफा भी होगा और कुछ पुरानी मगर हरदम ताज़गी से भरपूर कहानियां भी। एक ऐसी ही लव स्टोरी, जिसमें बेचैनी भी थी, इंतजार भी था और करीब आने की छटपटाहट भी, खैर अब वक़्त आ गया है कि ये प्रेम कहानी एक मुक्कमल रूप अख्तियार कर ले...यहां बात अनुष्का और विराट की...जानिए कैसे आए दोनों एक दूसरे के करीब...
कहते हैं कि जोड़ियां तो ऊपर से बन कर आती हैं। हम तो मात्र मौहरे हैं, प्यार और किस्मत के इस खेल के। देश की सबसे चर्चित कपल एक दूसरे का होने जा रहा है 4 साल के अपने अफेयर के बाद। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। दोनों शादी करने वाले हैं। खबरों की माने तो 9-11 दिसंबर के बीच दोनों इटली में एक कार्यक्रम में शादी कर सकते हैं। विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद शादी करने जा रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच प्यार हुआ।   

विराट-अनुष्का की शादी अगले हफ्ते, इटली में होगा आयोजन
2013 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में उस वक्त शुरू हुई, जब दोनों एक कमर्शियल में दिखाई दिए थे। दोनों पहली बार साथ में एक शैंपू की एड में नजर आए थे। इसके बाद मीडिया में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में तब पता चला, जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भी भेजी थी और इसके बाद विराट यहां से अनुष्का के घर गए थे। इसके बाद दोनों को कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। शुरुआत में ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे, लेकिन वो कहते हैं न "इश्क छुपता नहीं छुपाने से।" कहा जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का के भाई करुणेंद्र अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट को लंबे समय से जानते हैं।

विराट ने फ्लाइंग किस देकर किया इशारा
बैसे तो अनुष्का शर्मा को भारत के ज्यादातर मैचों में देखी जाती थी। लेकिन एक मैच के दौरान सब तब हैरान रह विराट ने शतक लगाने के बाद बैट से अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस का इशारा किया। तभी से दोनों के रिश्ते की अफवाह को बल मिला।

विराट-अनुष्का की शादी अगले हफ्ते, इटली में होगा आयोजन
अनुष्का शर्मा की बजह से बदल गए विराट
विराट कोहली के अग्रेसिव व्यवहार को तो सबने ही मैदान में खूब देखा था। लेकिन हाल ही में विराट कोहली के व्यवहार और कुशलता में जो परिवर्तन आया है, उसका पूरा श्रेय बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को ही जाता है। यह बात खुद कप्तान विराट कोहली ने कही है। विराट ने एक प्रोग्राम के दौरान कहा था कि उनके लेडी लक का जादू है जिसने उन्हें जेंटलमेन बनाया है। अनुष्का ने विराट को हर कदम पर मोटिवेट ही किया है।

मैनर्स से लेकर पेशेंस सब अनुष्का ने सिखाया
विराट ने गौरव कपूर के चैट शो ब्रेकफास्ट विद चौंपियन में कहा ‘अनुष्का के आने के बाद ही मेरा सेंस काफी अच्छा हुआ है। पिछले 4 साल में मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। मैनर्स से लेकर पेशेंस रखना उन्होंने ही मुझे सिखाया। मेरे बुरे वक्त में उन्होंने मेरा हाथ थामा और मुझे समझा भी। उन्होंने मुझे काफी मोटिवेट किया है, उनकी मदद से ही मैं आगे बढ़ा हूं। वो हमेशा मेरे पीछे एक मजबूत चट्टान की तरह खड़ी रही और जब मैं अच्छा करता तब भी वो मेरे साथ थीं। उन्हें इस वजह से काफी बार लोगों की बुरी बातें सुननी पड़ी।

हाल ही में विराट-अनुष्का के बीच शूट किया गया एक कमर्शियल का वीडियो वायरल हुआ था। इस कमर्शियल एड में विराट-अनुष्का ने शादी के "7 वचन" लिए थे। इस कमर्शियल को मान्यवर ब्रांड ने बनाया था और इस वीडियो में इस "पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल" के बीच काफी बॉन्डिंग दिख रही थी। इस वीडियो में कोहली ने अनुष्का से कहा था, कि वो महिने के 15 दिन खाना बनाएंगे, जबकि अनुष्का ने भी कहा था कि वो जैसा खाना बनाएंगे, वैसा खा लेंगी। ये वीडियो रोमांटिक होने के साथ-साथ काफी इमोशनल भी था। इस वीडियो के लास्ट में कोहली अनुष्का से हमेशा ख्याल रखने की बात कह रहे थे, जिसके बाद अनुष्का काफी इमोशनल हो जाती हैं और बाद में वो भी विराट का हमेशा ख्याल रखने की बात कहती हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया। 

Similar News