नई TVS Apache 200 हुई लॉन्च, जानें कितनी हुई अपडेट और क्या है कीमत

TVS Apache 200 launched, know new update and price
नई TVS Apache 200 हुई लॉन्च, जानें कितनी हुई अपडेट और क्या है कीमत
बाइक नई TVS Apache 200 हुई लॉन्च, जानें कितनी हुई अपडेट और क्या है कीमत
हाईलाइट
  • ग्लॉस ब्लैक
  • पर्ल व्हाइट और मैटी ब्लू कलर में उपलब्ध
  • बाइक की शुरुआती कीमत 1
  • 33
  • 840 रुपए रखी गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने अपने अपनी नई मोटरसाइकिल Tvs Apache 200 को लॉन्च कर दी है। अपडेटेड टीवीएस अपाचे 200 को तीन कलर वेरिएंट के साथ पेश किया गया है।  जिसमें ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैटी ब्लू शामिल हैं।

बात करें कीमत की तो, अपडेट Apache RTR 200 4V नेकेड स्ट्रीटफाइटर बेस सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1,33,840 रुपये हैं। जबकि डुअल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1,38,890 रुपए है, (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं)।

इंजन
इंजन की बात करें तो, Apache RTR 200 4V197.75cc में सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन 8,500rpm पर 20.5PS की मैक्सिमम पॉवर और 7,500rpm पर 16.8Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है।

नए अपडेट
नए अपडेट TVS Apache RTR 200 4V में नए अपडेट्स में तीन मोड ( स्पोर्ट्स, अर्बन और रेन) दिए गए हैं। इस फीचर के साथ आने वाली यह अपने सेगमेंट की यह इकलौती बाइक है। इसमें प्रीलोड-एडजस्टेबल शोआ फ्रंट सस्पेंशन, टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एक शोआ रियर मोनो-शॉक और एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर शामिल हैं। इसमें नया एलईडी और डीआरएल भी दिया गया है।

Created On :   1 Dec 2021 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story