Australian Open 2025: लक्ष्य सेन बने ऑस्ट्रेलियन ओपन के चैंपियन, जापान के युशी तनाका को एकतरफा मुकाबले में दी मात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शटलर लक्ष्य सेन के लिए आज यानी रविवार (23 नवंबर) का दिन जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक हो गया। दरअसल, उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने जापान के युशी तनाका को लगातार सेटों में 21-15, 21-11 से मात दी।
सिडनी के स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए इस मुकाबले में लक्ष्य सेन ने केवल 38 मिनट में जीत हासिल की। उन्होंने जीत के बाद अपने दोनों कानों की पर उंगलियां रखकर सेलिब्रेट किया। लक्ष्य सेन उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने पेरिस खेले गए चौथा स्थान ओलिंपिक में चौथा स्थान हासिल किया था, हालांकि वह पदक पाने से चूक गए थे लेकिन उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें तारीफें मिली थीं।
हालांकि, ओलिंपिक के बाद से ही वे खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्होंने शानदार वापसी की। सेमीफाइनल में उन्होंने चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को हराया था और फाइनल में जगह बनाई थी।
इस साल ऑरलियंस मास्टर्स और यूएस ओपन के चैंपियन तनाका के खिलाफ मैच में लक्ष्य ने बेहतरीन कंट्रोल, सटीक प्लेसमेंट और साफ-सुथरा खेल का प्रदर्शन किया और दोनों सेटों में हावी रहे। उन्होंने मैच में शुरुआत से ही लय पकड़ ली और सेट को 21-15 से अपने नाम किया।
पहले सेट की तरह दूसरे सेट में भी लक्ष्य तनाका पर हावी रहे। उन्होंने शुरुआत में ही 8-4 की बढ़त हासिल की और सेट को 21-11 से जीता।
दुनिया के 14वें नंबर के बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य ने आखिरी बार 2024 में सैय मोदी इंटरनेशनल खिताब जीता था। इसके बाद अब ये बड़े खिताब को जीता है। वह आयुष शेट्टी के बाद इस सीजन में BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आयुष ने इस सीजन में यूएस ओपन सुपर 300 अपने नाम किया था।
यह भी पढ़े -20 नवंबर भारतीय बैडमिंटन में ऐतिहासिक दिन, जब पीवी सिंधु ने पहली बार जीता सुपर सीरीज खिताब
Created On :  
