B'Day: करीना कपूर खान ने परिवार के साथ मनाया 40 वां बर्थडे, फैंस ने दी बधाई

B'Day: करीना कपूर खान ने परिवार के साथ मनाया 40 वां बर्थडे, फैंस ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर (Kareena Kapoor) का आज 40वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। वहीं करीना ने अपना जन्मदिन शानदार अंदाज में परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। साथ ही करिश्मा कपूर ने बेबो को सोशल मीडिया के जरिए भी बर्थडे की बधाईयां दी हैं।

अनुराग कश्यप के समर्थन में उतरीं उनकी पहली पत्नी आरती

तस्वीर में देखा जा सकता है कि केक पर करीना के लिए बेबो की डमी बनाई गई थी। यहां बेबो केक के पास खड़ी नजर आ रही हैं। साझा की गई तस्वीरों में करीना कपूर खान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Birthday girl we love you #happybirthday #fabulousatanyage

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

बर्थडे के दौरान उनकी बहन करिश्मा, मम्मी बबीता कपूर, पापा रणधीर कपूर उनके और सैफ के घर पहुंचे थे। बर्थडे सलिब्रेशन की तस्वीरों को साझा करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा, "बर्थडे गर्ल..."  

इसके अलावा करीना कपूर का एक वीडियो भी खूब सुर्खियों में है, जिसमें एक्ट्रेस ढेर सारे गुब्बारों के पास खड़ी नजर आ रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना कपूर एक्टर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर और आमिर की यह फिल्म 2021 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
 

Created On :   21 Sep 2020 6:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story