Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में आई बड़ी ​गिरावट, चांदी का भाव भी आसमान से नीचे उतरा

सोने की कीमत में आई बड़ी ​गिरावट, चांदी का भाव भी आसमान से नीचे उतरा
आज नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के दौरान भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में राहत नजर आ रही है। इस सप्ताह में आज (14 अक्टूबर 2026, बुधवार) लगातार तीसरा दिन है जब दोनों धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है। गोल्ड के रेट में करीब 1700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव भी दोपहर तक करीब 5,600 रुपए प्रति किलोग्राम तक कम हो गया।

ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,48,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,758 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,608 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,48,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,658 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,608 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,48,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,758 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,608 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,48,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,758 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,48,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,658 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें इस सप्ताह करीब 5,600 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,17,610 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   14 Oct 2026 1:16 PM IST

Tags

Next Story