सेंसेक्स 462 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,700 के आसपास बंद हुआ

Closing Bell: Sensex gains over 462 pts, Nifty ends around 15,700
सेंसेक्स 462 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,700 के आसपास बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 462 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,700 के आसपास बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 142.60 अंक की बढ़त के साथ 15
  • 699.25 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 462.26 अंक की बढ़त के साथ 52
  • 727.98 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (24 जून, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 462.26 अंक यानी कि 0.88% की बढ़त के साथ 52,727.98 के स्तर पर बंद हुआ।
 
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 142.60 अंक यानी कि 0.92% की बढ़त के साथ 15,699.25 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 388.52 अंक यानी कि 0.74% बढ़कर 52654.20 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 100.70 अंक यानी कि 0.65% की बढ़त के साथ 15657.40 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (23 जून, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 443.19 अंक की बढ़त के साथ 52,265.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 143.35 अंक की बढ़त के साथ 15,556.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

Created On :   24 Jun 2022 10:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story