पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी, जानें आज क्या है कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 09 November 2021
पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी, जानें आज क्या है कीमत
फ्यूल प्राइज पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी, जानें आज क्या है कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट भी आज स्थिर हैं
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र और राज्यों के करों में कटौती के बाद पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को और राहत मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (09 नवंबर, मंगलवार) लगातार 5वें दिन राहत दी है। बता दें कि, इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 30 से 35 पैसे प्रति दिन के हिसाब से बेतहाशा कीमतें बढ़ाई थीं, जिससे पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम ऐतिहासित स्तर पर जा पहुंचे हैं। 

वर्तमान की बात करें तो, कई राज्यों में चुनावी माहौल है। माना जा रहा है कि चुनाव के चलते सरकारों ने वाहन ईंधन के दाम में कटौती की है। बता दें कि, ऐसा ही कुछ पिछले चुनाव में भी देखने को मिला था, जब आसमान छूती कीमतें अचानक थम गई थीं और 2 माह तक दाम स्थिर रहे थे। जबकि सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार कीमतें कच्चे तेल पर निर्भर होती हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज 

शहर

पेट्रोल कीमत  

डीजल कीमत 

दिल्ली

103.97 रु. प्रति लीटर

86.67 रु. प्रति लीटर

मुंबई

109.98 रु. प्रति लीटर

94.14 रु. प्रति लीटर

कोलकाता

104.67 रु. प्रति लीटर

89.79 रु. प्रति लीटर

चैन्नई

101.40 रु. प्रति लीटर

 91.43 रु. प्रति लीटर

अगले एक साल में सोने की कीमत 52-53 हजार रुपये तक पहुंचने की उम्मीद-एमओएफएस 

रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   9 Nov 2021 3:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story