फिर लगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, जानें आज कितने चुकाना होंगे दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 30 September 2021
फिर लगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, जानें आज कितने चुकाना होंगे दाम
ईंधन कीमत फिर लगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, जानें आज कितने चुकाना होंगे दाम
हाईलाइट
  • डीजल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े
  • पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे तक की बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एक बार फिर से देश में ईंधन के दाम उड़ान भरने लगे हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (30 सितंबर, गुरुवार) पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) के भाव बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल के रेट में करीब 25 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। 

बता दें कि, बीते दिनों आई रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर माह में देश में ईंधन के दाम फिर से बढ़ाए जा सकते हैं। जानकारों की मानें तो, घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम अगले एक से दो हफ्ते में तेजी से बढ़ सकते हैं। फिलहाल, आइए जानते हैं आज के दाम...

भारत को 4-5 और एसबीआई आकार के बैंकों की जरूरत

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.17 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 99.36 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.52 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 92.97 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.45 रुपए चुकाना होंगे।  

चीन ने क्रिप्टोकरेंसी, खनन परियोजनाओं पर लगाया प्रतिबंध

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   30 Sep 2021 3:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story