बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

Opening bell: Market continues to fall, Sensex slips more than 100 points, Nifty also falls
बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी लुढ़का
ओपनिंग बेल बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 914 पर खुला
  • सेंसेक्स 131 अंकों की गिरावट के साथ 59
  • 967 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (19 जनवरी 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 131 अंकों की गिरावट के साथ 59,967 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 17,914 के स्तर पर खुला।

पेट्रोल- डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (19 जनवरी 2022, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 287 अंक की गिरावट के साथ 60,467 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 83 अंक की गिरावट के साथ 18,029 के स्तर पर खुला था।

शाम को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 783 अंकों की गिरावट के साथ 59,971 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 175 अंक गिरकर 17,938 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   20 Jan 2022 5:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story