गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Opening bell: Market opened with decline, Sensex fell 200 points, Nifty also slipped
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी भी 36 अंक की गिरावट के साथ खुला
  • सेंसेक्स में 150 अंक से अधिक की गिरावट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (10 दिसंबर, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी भी 36 अंक की गिरावट के साथ खुला।

फिलहाल, सेंसेक्स 207.58 अंक यानी कि 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 58,599.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 50.660 अंक या 0.29 फीसदी टूटकर 17,466 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

कच्चे तेल में गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (09 दिसंबर, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 202.10 अंक यानी कि 0.34 फीसदी बढ़त के साथ 58,851.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 57.40 अंक यानी कि 0.33 फीसदी तेजी के साथ 17527.20 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 157.45 अंक की बढ़त के साथ 58,807.13 के स्तर पर और निफ्टी 47.10 अंक की तेजी के साथ 17,516.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Created On :   10 Dec 2021 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story