गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 557 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Opening bell: Market opened with decline, Sensex fell by 557 points, Nifty also slipped
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 557 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 557 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी 143.20 अंक गिरावट के साथ 16
  • 860.85 पर खुला
  • सेंसेक्स 492.54 अंक गिरावट के साथ 56
  • 631.77 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (27 दिसंबर, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 492.54 अंक यानी कि 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 56,631.77 के स्तर पर खुला।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 143.20 यानी कि 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 16,860.85 के स्तर पर खुला। 

पेट्रोल अब भी कई राज्यों में 100 के पार, जानें आपके शहर का भाव

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (24 दिसंबर, शुक्रवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 251.83 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 57,567.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 76.90 अंक यानी कि 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 17,149.50 के स्तर पर खुला था।

वहीं शााम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 190.97 अंक यानी कि 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 57,124.31 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 68.85 अंक  यानी कि 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,003.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
  
 

Created On :   27 Dec 2021 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story