गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 422 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

Opening bell: Market opened with decline, Sensex slipped 422 points, Nifty also fall
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 422 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 422 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 96.80 अंक नीचे 18000 पर खुला
  • सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (10 नवंबर, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 96.80 अंक नीचे 18000 के स्तर पर खुला।

पेट्रोल- डीजल की कीमतों में मिली राहत, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (09 नवंबर, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 45.68 अंक नीचे 60499.93 पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18069.00 पर खुला था। 

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज

जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 112.16 अंकों की गिरावट के साथ 60433.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.30 अंक नीचे 18844 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   10 Nov 2021 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story