सेंसेक्स 60 हजार के नीचे पहुंचा, निफ्टी में भी गिरावट

Opening Bell: Sensex reached below 60 thousand, Nifty also declined
सेंसेक्स 60 हजार के नीचे पहुंचा, निफ्टी में भी गिरावट
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 60 हजार के नीचे पहुंचा, निफ्टी में भी गिरावट
हाईलाइट
  • निफ्टी 17
  • 873.60 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 433.13 अंक नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (11 नवंबर, गुरुवार) भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 433.13 अंक की गिरावट के साथ अपने 60 हजार के स्तर से नीचे बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 143.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,873.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

चुनाव का असर: कच्चे तेल में तेजी के बावजूद पेट्रोल- डीजल की कीमतों में राहत

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 60 हजार से नीचे खुला था। वहीं निफ्टी 82.70 अंक की गिरावट के साथ 17,934.50 के स्तर पर खुला था। 

पेटीएम का आईपीओ अब तक 1.33 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ, आधा दिन बाकी

जबकि बीते कारोबारी दिन (10 नवंबर, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 80.63 अंक की गिरावट के साथ 60,352.82 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 27.05 अंक नीचे 18,017.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

 

Created On :   11 Nov 2021 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story