नवंबर के पहले दिन बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 506.20 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी उछाल

Opening bell: Sensex rises by 506.20 points, Nifty also rises
नवंबर के पहले दिन बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 506.20 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी उछाल
ओपनिंग बेल नवंबर के पहले दिन बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 506.20 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी उछाल
हाईलाइट
  • निफ्टी 158.40 अंकों की बढ़त के साथ 17
  • 830.05 पर खुला
  • सेंसेक्स 506.20 अंकों की बढ़त के साथ 59
  • 813.13 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार नवंबर माह और कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (01 नवंबर, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 506.20 अंक बढ़कर 59,813.13 पर खुला।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 158.40 अंकों की बढ़त के साथ 17,830.05 के स्तर पर खुला।   

मध्य प्रदेश में पेट्रोल 121 रुपए के पार पहुंचा, डीजल के दाम भी 110 से ज्यादा

आज शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी में IOC, HCL, टाटा स्टील, एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशानपर थे। वहीं UPL, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्र और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर थे। 

बता दें कि, बीते सत्र (29 अक्टूबर, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 465.06 अंकों की गिरावट के साथ 59,519.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 132 अंकों की गिरावट के साथ 17,725.30 के स्तर पर खुला था।

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज 

वहीं दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 677.77 अंकों की गिरावट के साथ 59,306.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी  185.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,671.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   1 Nov 2021 4:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story