Fuel price: राजधानी में आज 100 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल का दाम भी बढ़ा

Petrol diesel price on 07 July 2021
Fuel price: राजधानी में आज 100 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल का दाम भी बढ़ा
Fuel price: राजधानी में आज 100 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल का दाम भी बढ़ा
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में भी ईंधन के दाम में बढ़ोतरी जारी रहेगी
  • डीजल के दाम भी 13 से 18 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े
  • पेट्रोल की कीमत में 33 से 35 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें बेलगाम हो गई हैं। लगातार रुक रुक कर हो रही बढ़ोतरी के चलते आम आदमी की जेब पर भार बढ़ता ही जा रहा है। आज (07 जुलाई, बुधवार) फिर भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने ईंधन के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंचे हैं। आज पेट्रोल की कीमत में जहां 33 से 35 पैसे तक बढ़ाई गई है। वहीं डीजल के दाम में 13 से 18 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

बता दें कि राजधानी दिल्ली से पहले पेट्रोल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शतक लगा चुका है। वहीं कई शहरों में डीजल के हालात भी कुछ इसी तरह बने हुए हैं। राजस्थान के श्री गंगानगर में डीजल 100 रुपए के पार जा पहुंचा है। हालात यही रहे तो अन्य शहरों में भी डीजल जल्द शतक लगाएगा। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

Cryptocurrency Trading की सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान 

महानगर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली 

100.21 रुपए प्रति लीटर

89.53 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

106.25 रुपए प्रति लीटर

97.09 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

100.23 रुपए प्रति लीटर

92.50 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

101.06 रुपए प्रति लीटर

94.06 रुपए प्रति लीटर

सरकार के अनुसार ईंधन में महंगाई की वजह 
जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी रहेगी। क्योंकि सरकार पहले ही अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर कोई भी हस्तक्षेप करने से मना कर चुकी है। बीते दिनों भी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद प्रधान ने कहा था कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। हालांकि ये बात अलग है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मार्च और अप्रैल में सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई थीं।

कोविड काल में रिलायंस ने दिए 75 हजार नए रोजगार 

विधानसभा चुनाव के दौरान नहीं बढ़ाई गई थीं कीमतें
आपको बता दें कि 26 फरवरी को पांच राज्यों में चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके एक दिन बाद डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद दो महीने से भी अधिक समय तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। बल्कि कच्चे तेल में तेजी के बावजूद देश में कीमतें कई बार घटाई गईं। वहीं चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

Created On :   7 July 2021 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story