मध्य प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल, अनूपपुर में 113.21 रुपए, राजधानी दिल्ली से करीब 12 रुपए अधिक कीमत

Petrol diesel price on 12 august 2021
मध्य प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल, अनूपपुर में 113.21 रुपए, राजधानी दिल्ली से करीब 12 रुपए अधिक कीमत
Petrol-Diesel Price मध्य प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल, अनूपपुर में 113.21 रुपए, राजधानी दिल्ली से करीब 12 रुपए अधिक कीमत
हाईलाइट
  • 26 वें दिन कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव
  • कच्चे तेल की कीमतें 9.90 फीसदी तक गिरीं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई राहत नहीं मिली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की आसमान छूती कीमतों ने आमजन की कमर तोड़ दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में वृद्धि होने पर बेतहाशा वृद्धि की। लेकिन जब क्रूड ऑयल में गिरावट आई तो आमजन को राहत ​के नाम पर सिर्फ दाम में स्थिरता दी जा रही है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने बीते 25 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज (12 अगस्त, गुरुवार) 26 वें दिन भी यही स्थिति बनी हुई है। जबकि अब तक अगस्त में कच्चा तेल 9.90 फीसदी गिर चुका है।

आज देश में पेट्रोल करीब 19 राज्यों में 100 रुपए के पार जा पहुंचा है, वहीं डीजल ने भी कई शहरों में शतक लगा दिया है। लेकिन इन बेलगाम कीमतों से राहत के लिए कोई भी हस्तक्षेप करने ना तो राज्य और ना ही केंद्र सरकार आगे आई है। जबकि दोनों ही सरकारें पेट्रोल डीजल पर जनता से जमकर टैक्स वसूलती हैं। 

मप्र में सबसे महंगा
इनमें देश का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश सबसे आगे है, जहां जनता को 1 लीटर पेट्रोल के लिए देश की राजधानी दिल्ली से करीब 9 रुपए से 12 रुपए प्रति लीटर तक अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। मप्र के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं राजधानी में भी 110.20 रुपए चुकाना पड़ रहे हैं। जबकि दिल्ली में कीमत 101.84 रुपए प्रति लीटर है।

दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, जानिए अगस्त में होने वाले इन बदलावों के बारे में  

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चैन्नई सहित देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं... 

महानगर    

पेट्रोल (प्रतिलीटर)    

डीजल (प्रतिलीटर)

दिल्ली

101.84 रुपए

89.87 रुपए

मुंबई

107.83 रुपए

97.45 रुपए

कोलकाता

102.08 रुपए

93.02 रुपए

चैन्नई

102.49 रुपए

94.39 रुपए

भोपाल

110.20 रुपए

98.67 रुपए

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   12 Aug 2021 3:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story