Petrol-diesel Price: ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

Petrol diesel price on 16 July 2021
Petrol-diesel Price: ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
Petrol-diesel Price: ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
हाईलाइट
  • आगा​मी दिनों में शतक लगाएगी डीजल की कीमत
  • भोपाल में डीजल 100 रुपए के बेहद करीब
  • मुंबई में डीजल सिर्फ 3 रुपए दूर है शतक से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (16 जुलाई, शुक्रवार) पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों से आमजन को राहत दी है। हालांकि यह राहत सिर्फ स्थिरता के रूप में मिली है। यानी कि ईंधन के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, लेकिन कटौती भी नहीं हुई है। ईंधन के दाम में रुक- रुक कर हो रही बढ़ोतरी के कारण राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, कोलकाता और चैन्नई जैसे महानगरों के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंची है।

हालात यह कि डीजल कई शहरों में शतक की कुछ दूरी पर ही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीजल 100 रुपए से करीब 01.37 रुपए कम है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी यही हाल हैं। कल पेट्रोल की कीमत में जहां 34 से 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल के भाव भी 15 से 16 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए थे। फिलहाल आइए जानते हैं आज के दाम... 

मास्टरकार्ड भारत में जारी नहीं कर सकेगा नए कार्ड 

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.54 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.74 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.23 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा और राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 109.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 93.02 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.39 रुपए और भोपाल में 98.67 रुपए चुकाना होंगे। 

कोरोना काल में दिल्ली-NCR में 50 फीसदी बढ़ गई मकानों की बिक्री 

कीमतें बढ़ने का बड़ा कारण यह भी
रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकारें तेल पर 40 रुपए प्रति लीटर से भी ज्यादा का टैक्स व उत्पाद शुल्क वसूल रही हैं। साल 2020 में कोरोना काल के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आने पर सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था। लेकिन अब वैश्विक बाजार में कच्चा तेल कोविड पूर्व स्तर से भी ऊपर पहुंच चुका है। बावजूद इसके सरकारों ने टैक्स बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया है। यदि सरकारें टैक्स में कटौती करती हैं, तो कीमतों में फर्क आना लाजमी है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Created On :   16 July 2021 3:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story