जानें कौन हैं MJ Sir जिन्होंने बनाया 24 घंटे लॉ पढ़ाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 

World Record: Know who is MJ Sir who made the world record for teaching law for 24 hours
जानें कौन हैं MJ Sir जिन्होंने बनाया 24 घंटे लॉ पढ़ाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 
वर्ल्ड रिकॉर्ड जानें कौन हैं MJ Sir जिन्होंने बनाया 24 घंटे लॉ पढ़ाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 

डिजिटल डेस्क, बस्तर। कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) से सम्मानित विधि जैसे कठिन विषय में विशेषज्ञता रखने वाले शिक्षक और भारत के सभी राज्यों के विधि विद्यार्थियों के बीच MJ सर के नाम से लोकप्रिय सख्शियत जो लगातार 24 घंटे और 14 मिनट तक लॉ पढ़ा कर विश्व भर में चर्चित हुए हैं रिकॉर्ड उनका पूरा नाम मनमोहन जोशी है।।

ध्यान रहे कि श्री जोशी ने 25 जनवरी 2022 की सुबह 9 बजे से शुरू कर के 26 जनवरी 2022 की तक लगातार 24 घंटे और 14 मिनट तक लॉ पढ़ाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है इस पूरे सेशन को उनके ही 76 स्टूडेंट्स ने विभिन्न स्लॉट्स में ऑफलाइन अटेंड किया।।

प्रत्येक व्यक्ति को उसके मूलभूत कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने की दृष्टि के साथ, एम जे सर कानून के उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण कानून शिक्षा प्रदान करने और कानूनों और कानूनी अधिकारों के बारे में  जागरूकता बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज एम जे सर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लॉ पढ़ने वालों , वकीलों और पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मियों और जन साधारण के बीच एक जाना माना नाम हैं। 

एम जे सर का जन्म छत्तीसगढ़ के बेहद पिछड़े नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर के एक छोटे कस्बे जगदलपुर में हुआ। आपके पिता रेलवे कर्मचारी रहे और माता एक कुशल गृहणी। आपका लालन पालन संयुक्त परिवार में हुआ और प्रारम्भिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई।। बचपन में इन्हें कई नामों से पुकारा जाता था जैसे मन, मनु, मोहन, मोंटू और मंटू इत्यादि लेकिन अपने चाहने वालों के बीच आजकल ये एम जे सर के नाम से प्रतिष्ठित हैं।। आपका विवाह गणितज्ञ श्रीमती कोमल जोशी से हुआ है।

एम जे सर एक विद्वान वकील, 20 से अधिक किताबों के लेखक, शोधार्थी, लाईफ कोच, कौटिल्य अकादमी जैसी प्रतिष्ठित संस्था के कार्यकारी प्रमुख  तथा विधिक  शिक्षा जैसी लोकप्रिय संस्था के संस्थापक भी हैं। 

हजारों युवा उम्मीदवारों ने उनके  मार्गदर्शन में अपने सपनों को साकार किया है, खासकर लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल कॉलेज बन्द थे और  शिक्षा रुक सी गई थी। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के विश्वविद्यालयों और संगठनों ने उन्हें विधिक सेवा के लिए सम्मानित किया है। उनके खाते में सैकड़ों पुरस्कार हैं, जिसमें 2014 से 2019 तक लगातार 6 वर्षों के लिए शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार, इंडिया टुडे ग्रुप और डब्ल्यूपीआई द्वारा भारत के सबसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व का पुरस्कार भी शामिल है। 

उनके द्वारा स्थापित विधिक शिक्षा मंच, कानूनी शिक्षा देने वाला भारत का सबसे प्रशंसित मंच है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए वन स्टॉप समाधान है।  उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम एकाउंट ने छात्रों को उन दिनों में निरंतर सीखने में मदद की जब महामारी के कारण संस्थागत शिक्षा प्रभावित हो रही थी। एम जे सर के यूट्यूब पर 1.7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और फेसबुक पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो व्याख्यान और ऑनलाइन कक्षाएं छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि आमजन के लिए भी कानून की जटिल अवधारणाओं को स्पष्ट करनेवाली और समय बचाने वाली होती हैं।  

एम जे सर एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं जो सर्वोत्तम संभव माध्यमों से ज्ञान के विस्तार में विश्वास करते हैं। उन्होंने अब तक 20 से ज्यादा किताबें लिखी हैं जिनमें 14 बेस्टसेलिंग किताबों की श्रेणी में आती हैं। एम जे सर अमेज़न बेस्ट सेलर भी रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ के बस्तर से आने वाले एम जे सर को हाल ही में उनके द्वारा किये गए कार्यों के लिए ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ यू एस ए ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है । आपके द्वारा लॉ क्षेत्र में किये गए शोध लगातार विभिन्न  प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कानून पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। आपके प्रतिष्ठित यूट्यूब चैनल विधिक शिक्षा पर हर रविवार सुबह 7 बजे मोटिवेशन मंत्रा का प्रसारण होता है जो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है और जिसने हज़ारों लोगों को जीने की राह दिखाई है। आप आज कल भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में निवासरत हैं।

Created On :   14 Feb 2022 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story