- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती–मुंबई फ्लाइट अब सप्ताह में...
Amravati News: अमरावती–मुंबई फ्लाइट अब सप्ताह में 5 दिन , कपंनी ने बुकिंग की शुरू

Amravati News अमरावती से मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुखद समाचार है। अलायन्स एयर ने अमरावती–मुंबई उड़ान की नयी समय-सारिणी जारी करते हुए 24 मार्च से सप्ताह में पांच दिन सेवा संचालित करने की घोषणा की है।
अभी तक यह उड़ान सप्ताह में चार दिन उपलब्ध थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब कंपनी ने मंगलवार को भी उड़ान संचालित करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में यह सेवा रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध है, जबकि 24 मार्च से इसमें मंगलवार का समावेश हो जाएगा। पहले अमरावती से मुंबई के लिए उड़ान दोपहर 3:45 बजे रवाना होती थी और शाम को मुंबई पहुंचती थी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जिसके कारण 26 अक्टूबर से उड़ान का समय बदलकर सुबह 9:15 बजे किया गया।
समय परिवर्तन के बाद यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। जिससे अब मंगलवार को भी मुंबई फ्लाइट रहेगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 24 मार्च की मंगलवार की टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस तरह अब पांच दिन हवाई सेवा उपलब्ध होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Created On :   28 Feb 2026 3:31 PM IST















