Amravati News: मेलघाट में भेड़िया कर रहा एशियाई जंगली कुत्तों का नेतृत्व

मेलघाट में भेड़िया कर रहा एशियाई जंगली कुत्तों का नेतृत्व
  • विशेषज्ञों के अनुसार दोनों प्रजातियां सामान्यतः अलग-अलग अधिवास में रहती हैं
  • भारत की तीसरी घटना होने का दावा

Amravati News विदर्भ के प्रसिद्ध मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प के बफर क्षेत्र में वन्यजीव जगत की एक अत्यंत दुर्लभ घटना सामने आई है। यहां भारतीय राखी भेड़िया और एशियाई जंगली कुत्ते (ढोल) का एक समूह शांतिपूर्वक एक साथ विचरण करता देखा गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस मिश्रित झुंड का नेतृत्व एक वयस्क भेड़िया कर रहा था। यह महत्वपूर्ण अवलोकन जिले के मानद वन्यजीव रक्षक व वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ. सावन देशमुख ने किया। उन्होंने करीब 40 मिनट तक एक भेड़िये और चार एशियाई जंगली कुत्तों को बिना किसी आक्रामक व्यवहार के साथ चलते हुए देखा।

विशेषज्ञों के अनुसार दोनों प्रजातियां सामान्यतः अलग-अलग अधिवास में रहती हैं। भेड़िया खुले घास के मैदान व शुष्क क्षेत्रों में, जबकि ढोल घने पर्णपाती वनों में संगठित समूहों में पाए जाते हैं। भारत में इस प्रकार के शांत सह-अस्तित्व की यह केवल तीसरी दर्ज घटना है, जबकि मेलघाट में पहली बार ऐसा दृश्य सामने आया है। यह घटना क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाने के साथ-साथ वन्यजीव व्यवहार पर नए शोध की संभावनाएं भी खोलती है।

वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण : अवलोकन के दौरान भेड़िया समूह के अग्रभाग में चलते हुए दिशा तय करता नजर आया। ढोल प्रजाति आमतौर पर सामूहिक नेतृत्व प्रणाली के लिए जानी जाती है, ऐसे में किसी अन्य प्रजाति नेतृत्व करने पर वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Created On :   28 Feb 2026 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story