- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- कार में बैठे-बैठे मौत की नींद सो...
Amravati News: कार में बैठे-बैठे मौत की नींद सो गया युवक

Amravati News तहसील के ग्राम वासनी में घर की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर सोए रोहित उर्फ योगेश एकनाथ वाटाणे (32) की दम घुटने से मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह यह घटना प्रकाश में आई। मृतक रोहित वाटाणे प्रतिष्ठित किसान और कृषि केंद्र संचालक था। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात वह अपना काम निपटाकर घर लौटे और कार को घर की पार्किंग में खड़ी कर कार में ही बैठा रहा। उस समय कार की सभी खिड़कियां बंद थीं। इसी दौरान उसे नींद लग गई।
रात में सोते समय कार के भीतर हवा का संचार न होने से उनका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना रात में किसी के ध्यान में नहीं आई। परिवार के लोग यह सोचकर प्रतीक्षा कर रहे थे कि रोहित अभी तक घर में क्यों नहीं आए। बताया जाता है कि घटना के समय उनकी पत्नी बाहरगांव गई थीं। सुबह उनके पिता रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे, तभी उनकी नज़र कार पर पड़ी। उन्होंने देखा कि रोहित कार के अंदर मृत अवस्था में पड़ा हैं।
यह दृश्य देखते ही उन्होंने जोर से चित्कार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। रोहित स्वभाव से बेहद मिलनसार और मेहनती थे। उनके पीछे माता-पिता, पत्नी, एक 4 महीने का बेटा और भाई सहित बड़ा परिवार है। इस आकस्मिक और दर्दनाक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
Created On :   15 Nov 2025 3:24 PM IST















