दबिश: डकैती के फिराक में बैठे 3 बदमाशों को पकड़ा

डकैती के फिराक में बैठे 3 बदमाशों को पकड़ा
पुलिस ने घातक शस्त्र के साथ पकड़ा

डिजिटल डेस्क, अमरावती । नांदगांव पेठ के अशोक विहार परिसर में मंगलवार की देर रात पांच आरोपी डकैती करने की फिराक में छुपे थे। पेट्रोलिंग कर रहे अपराध शाखा पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों को घेर लिया। पुलिस देख दो आरोपी भाग गए। वहीं, सैयद तौसिफ सैयद आसिफ, मोहम्मद बेग रशीद बेग, शेख जमीन शेख मुशताक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चाकू, रस्सी, मिर्च पाउडर, दो दोपहिया बरामद कर ली। आरोपियों के खिलाफ नांदगांव पेठ थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र देशमुख लॉन और शिवनेरी परिसर में चोरी के बढ़ते मामलों को लेकर अपराध शाखा पुलिस मंगलवार की रात 12 बजे पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी अशोक विहार स्थित सेलिब्रेशन लॉन के पीछे कुछ युवक पुलिस को देखकर छुपने लगे। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाकर आरोपियों को घेर लिया लेकिन दो आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने तब आरोपी सैयद तौसिफ अहमद बेग और शेख जमीर को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों से एक चायना चाकू, पेंचकस, 20 फीट की रस्सी, मिर्च पाउडर का पॉकिट, दो दोपहिया जब्त की। आरोपी डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों के षडयंत्र को विफल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ नांदगांव पेठ थाने में धारा 399, 402 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिलने पर पता चला कि आरोपियों पर इसके पहले भी चोरी, मारपीट के कई मामले है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक आसाराम चोरमोले के मार्गदर्शन में मनीष वाकोडे, प्रकाश झोपाटे, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम, फिरोज खान, सतीश देशमुख, दिनेश नांदे, विकास गुडधे, निवृत्ति काकड , अमोल मनोहरे ने की है।

Created On :   19 Oct 2023 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story