लापरवाही: छोटी नहर का पानी ओवरफ्लो, खेत बने तालाब

छोटी नहर का पानी ओवरफ्लो, खेत बने तालाब
सिंचाई विभाग की लापरवाही, सुरवाड़ी गांव से सटी बस्तियों में भी घुसा पानी

डिजिटल डेस्क, तिवसा(अमरावती)। अपर वर्धा बांध की मुख्य नहर से छोटी नहर के माध्यम से कृषि सिंचाई के लिए जाने वाला पानी सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण ओवरफ्लो हो रहा है। यह पानी किसानों के खेतों और घरों के सामने जमा होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण कई किसानों के खेतों और सुरवाड़ी गांव से सटी बस्तियों में भी पानी घुसा है। बड़े पैमाने पर पानी खेतों में जमा होने से खेत तालाब बन गए हैं।

जानकारी के अनुसार सुरवाडी गांव के पास अपर वर्धा बांध की मुख्य नहर से पानी छोटी-छोटी नहरों व खड्डों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाता है। संबंधित विभाग के अभियंता वितरण में लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे वितरणी का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। कई जगह खेत पानी भरने के कारण तालााब बन गए हैं। पानी से रबी सीजन की चना और अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर स्थिति को नजरअंदाज कर रहे हैं।

Created On :   17 Dec 2023 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story